गांवा में हुआ विधिक जागरूकता सह साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन

  • ग्रामीणों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

गिरिडीह। गांवा प्रखंड परिसर में विधिक जागरूकता सह साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी महेंद्र रविदास, सदस्य स्थाई लोक अदालत, सत्येंद्र नारायण सिंह तथा पैनल अधिवक्ता गीतेश चंद्रा एवं गौरव कुमार गर्वित उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी महेंद्र रविदास ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम लोगों को जानकारी दी।

वहीं स्थाई लोक अदालत के सदस्य सतेन्द्र नारायण सिंह, पैनल अधिवक्ता गीतेश चंद्रा एवं गौरव कुमार गर्वितने संबोधित करते हुए आम जनों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार के विभिन्न कार्यक्रम जैसे नेशनल लोक अदालत, मासिक लोक अदालत, स्थाई लोक अदालत, मध्यस्थता केंद्र, निःशुल्क अधिवक्ता प्रदान करने, कोर्ट फीस प्रदान करने, विक्टीम कंपनसेशन स्कीम इत्यादि योजनाओं के बारे में आम लोगों को जानकारी देते हुए उन्हें इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क करने का सुझाव दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पारा लीगल वालंटियर्स दिलीप कुमार, कामेश्वर कुमार, मुकेश कुमार वर्मा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के सहायक देवेन्द्र कुमार दास तथा नरेन्द्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons
বাংলা English हिन्दी