तिसरी के पलमरुआं गांव में जरुरमंदो के बीच भाजपा नेताओं ने किया कंबल का वितरण
तिसरीः
तिसरी के पलमरुआ गांव पहुंचे भाजपा नेताओं ने रविवार को जरुरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान भाजपा के चंदौरी मंडल के अध्यक्ष रवीन्द्र पंडित के नेत्तृव में पूरे गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण किया गया। जहां जो जरुतमंद दिखा, वहां पहुंच कर भाजपा नेताओं ने मंडल अध्यक्ष के नेत्तृव में कंबल उपलब्ध कराया। कंबल वितरण के क्रम में मंडल अध्यक्ष रवीन्द्र पंडित ने कहा कि लगातार ठंड बढ़ता जा रहा है। लेकिन अब तक हेमंत सरकार की और से प्रखंड स्तर पर जरुरतमंदो के बीच कंबल का वितरण नहीं किया गया।

ऐसे में हालात देखते हुए भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मंराडी ने पूरे तिसरी के एक-एक गांव पहुंच कर कई जरुरमंदो को कंबल दे चुके है। दो सप्ताह तक तिसरी भाजपा का यह अभियान जारी है। और जानकारी मिलने के बाद और लोगों तक कंबल उपलब्ध कराया जाएगा। इधर कंबल वितरण के क्रम में भाजपा नेता राजेन्द्र साहु, मनोज साव, विनोद बरनवाल, अर्जुन रविदास, पिंकी साव समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।




