गिरिडीह पहुंचे पीएम के भाई प्रहलाद मोदी व उनकी बेटी को किया गया सम्मानित
- झारखंड के लोगों को राष्ट्रहित में पार्टी से अलग सोचने की जरूरत: प्रहलाद मोदी
गिरिडीह। शादी समारोह में भाग लेने शनिवार को गिरिडीह पहुंचे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी का रविवार को विभिन्न संगठनों के द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान गिरिडीह डिलर्स एसोसिएशन, तैलिक साहू सभा, चैम्बर ऑफ कॉमर्स सहित अन्य संगठनों ने स्वागत समारोह का आयोजन करते हुए उन्हें सम्मानित किया। वहीं भाजपा नेता देवेन्द्र गुप्ता के अलकापुरी स्थित आवास पर भी उनके साथ साथ दिल्ली के भाजपा प्रवक्ता रजनीश गुप्ता व उनकी बेटी सोनल बेन मोदी का स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नेता देवेन्द्र गुप्ता के अलावे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील बरनवाल, पूर्व महामंत्री देवराज सहित कई लोग मौजूद थे।

मौके पर प्रह्लाद मोदी ने कहा कि देश में हमारे समाज की जनसंख्या 10 प्रतिशत है। अगर पूरा समाज संगठित और एकजुट हो जाए तो हम इस देश की सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकते है। कहा कि झारखंड में कुदरती संपदा का भरमार है। ऐसे में झारखंड के लोगों को राष्ट्रहित में पार्टी को अलग रखकर सोचने की जरूरत है। जो झारखंड के वनवासी बंधुओं के लिए उपकारी होगा।