LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा का भारत बंद 29 नवंबर को

  • राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने बंद को सफल बनाने का किया अहवान

गिरिडीह। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल के आह्वान पर 29 नवंबर को भारत बंद रहेगा। भारत बंद को देश के विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के संगठनों का समर्थन प्राप्त है। उक्त जानकारी राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने दी। उन्होंने कहा कि 52 प्रतिशत आबादी वाले ओबीसी को 52 प्रतिशत आरक्षण लागू करने, गैर संवैधानिक आरक्षण ईडब्ल्यूएस को समाप्त करने, केंद्र सरकार द्वारा ओबीसी की जाति आधारित जनगणना कराने, प्राइवेट सेक्टर में भी एससी एसटी ओबीसी को आरक्षण देने, एमएसपी गारंटी का कानून लागू करने, मजदूरों के खिलाफ लॉकडाउन में चुपके से बनाए गए श्रम कानूनों सहित केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के विरोध में भारत बंद का अहवान किया गया है। जिसे भारत बंद को भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम, राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम सुरेश वर्मा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी जनाब चांद मोहम्मद, राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एच एन रैकवाल ने भी समर्थन दिया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons