LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

संविधान दिवस पर डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन निकाली रैली

  • संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
  • भारत के संविधान को अक्षुण्ण रखने का लिया शपथ

गिरिडीह। डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन संघ के बैनर तले शनिवार को संविधान दिवस के अवसर पर अधिवक्ताओं द्वारा अधिवक्ता संघ भवन से एक रैली निकाली गई। रैली शहर के टावर चौक होते हुए अंबेडकर चौक पहुंची जहां संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए भारत के संविधान को अक्षुण्ण रखने की शपथ ली।

मौके पर अधिवक्ता कामेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत का संविधान भी दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। देश स्वाधीन हुआ तो देश के नागरिकों के मौलिक अधिकार सुनिश्चित करते हुए कानून व्यवस्था, वैचारिक व धार्मिक स्वतंत्रता जैसे तमाम पहलुओं पर संविधान निर्माताओं ने देश की भावना को संविधान में स्थान दिया गया। कहा कि संविधान को जीवित रखने के लिए हम सभी भारतीय नागरिक को इसकी ख्याल रखने की आवश्यकता है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons