LatestNewsकोडरमाझारखण्ड

उपायुक्त ने किया सरकारी कोविड अस्पताल का औचक निरीक्षण

कोडरमा। उपायुक्त रमेश घोलप सोमवार को व्यवस्थाओं का जायजा लेने सरकारी कोविड अस्पताल पहुंचे। उन्होने वहां की व्यवस्थाओं से अवगत होते हुए आईसीयू वार्ड, डॉक्टर ड्यूटी रूम, मेडिकल स्टोर रुम, ऑक्सीजन स्टोरेज रुम का निरीक्षण किया। वहीं इलाजरत मरीजों की स्थिति का जायजा लिया। मरीजों को दी जाने वाली दवा के साथ अन्य सुविधा की भी उन्होंने जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को दी जाने वाली ऑक्सिजन सप्लाई को चेक किया। मरीजों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि की वे धैर्य से काम लें। चिकित्सक और नर्स उनको ठीक करने के लिए यहां रात दिन ड्यूटी पर डटे हुए हैं। उनको घबराने की तनिक भी जरूरत नहीं है। वे हॉस्पिटल के स्टाफ का सहयोग करें। यदि उन्हें किसी भी प्रकार का दिक्कत है तो बतायें, हरसंभव उनको मदद दी जाएगी। कहा कि सरकारी अस्पताल की मौजूदा सुदृढ़ व्यवस्था आगे भी बनी रहेगी। उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि वे मरीजों के आवश्यक जरूरतों की कमी किसी भी हाल में न होने दें। ससमय उनको भोजन और दवा की उपलब्धता कराने के साथ ही अस्पताल की साफ-साफ के साथ साथ समय-समय पर सेनेटाइज करने की प्रक्रिया लगातार जारी रहे। मौके पर उप विकास आयुक्त आर रोनिटा, सिविल सर्जन डॉक्टर एबी प्रसाद के साथ अनेक चिकित्सक व पदाधिकारी मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons