LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

गांवा तिसरी जंगल में मिला विवाहिता का शव, क्रुरता के साथ की गई थी हत्या

  • भाई ने बहनोई पर लगाया किसी ओर से अवैध संबध का आरोप
  • शव को कब्जे में लेकर जांच में जूटी गांवा पुलिस

गिरिडीह। जिले के गावां थाना इलाके के राजपुरा गांव के तिसरी गांवा के सीमावर्ती जंगल में बुधवार की अहले सुबह 22 वर्षिय विवाहिता का शव मिला। विवाहिता की पहचान राजपुरा गांव निवासी संदीप यादव की पत्नी अंजली कुमारी के रूप में हुई है। शव मृतका अंजली कुमारी के ससुराल से करीब एक किलोमीटर दूर गावां तिसरी के बॉर्डर के जंगल में मिला। मृतका का शव ही बता रहा था की उसकी हत्या कुरुरता के साथ कर जंगल में फेंक दिया गया।

जानकारी मिलने के बाद गांवा थाना प्रभारी पिंटू कुमार भी जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। जानकारी मिलने के बाद अंजली के मायके वाले भी उसके ससुराल पहुंचे। इस दौरान गांवा थाना प्रभारी ने अंजली का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वैसे यह स्पष्ट नही हुआ है की अंजली की हत्या किस कारण और किन लोगो ने किया है।

इधर मृतका अंजली के भाई ने गांवा थाना पुलिस को कहा की उसे मंगलवार की देर रात उसके बहनोई संदीप यादव ने फोन कर कहा कि उसकी बहन और संदीप की मां के बीच कुछ विवाद हुआ है और वो हैदराबाद से लौटा है। संदीप ने अपने साले को भी विवाद सुलझाने के लिए बुलाया था। बहनोई संदीप से बातचीत के क्रम में विजय ने दूसरे दिन बुधवार को आने की बात कही, लेकिन दूसरे दिन बुधवार की अहले सुबह दूसरी बार फोन कर बहनोई संदीप ने बताया की उसकी बहन गोबर फेंकने निकली है और उसके बाद अभी तक नही लौटी। इसके कुछ देर बाद ही अंजली का शव गांवा तिसरी के सीमावर्ती जंगल में फेंका हुआ मिला।

पुलिस के अनुसार अंजली का शव जंगल में एक पेड़ के नीचे पड़ा हुआ था। मृतका के भाई विजय का आरोप है की उसके बहनोई संदीप का किसी ओर से अवैध संबध था। लिहाजा, इसी कारण उसकी बहन के साथ बहनोई मारपीट किया करता था।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons