गिरिडीह आजसू महिला मोर्चा की बैठक मंे संगठन को मजबूत करने पर निर्णय
गिरिडीहः
गिरिडीह आजसू महिला मोर्चा की बैठक रविवार को सर्किट हाउस में हुआ। बैठक में महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रियंका शर्मा के साथ सांसद प्रतिनिधी सह आजसू के अध्यक्ष गुड्डु यादव और केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य अर्जुन बैठा भी शामिल हुए। इस दौरान बैठक में अध्यक्ष गुड्डु यादव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब जिले में महिला आजसू पहले से मजबूत हुई है। तो संगठन ने अक्टूबर में बड़े पैमाने पर महिला सम्मेलन कराने का निर्णय लिया है। लेकिन अध्यक्ष ने कहा कि अब भी महिला मोर्चा को और मजबूत करना है। इस दौरान महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रियंका शर्मा ने संगठन के वरीय पदाधिकारियों को भरोषा दिलाते हुए कहा कि आने वाले दिनों में आजसू महिला मोर्चा और मजबूत होगा। इसके लिए संगठन बूथ स्तर पर तेज से काम किया जा रहा है। मोर्चा की अध्यक्ष प्रियंका शर्मा ने बैठक में मौजूद महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि अक्टूबर के पहले तक महिला मोर्चा को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर पहुंचने की जरुरत है। इसका दूरगामी परिणाम संगठन को नजर आएगा। इधर महिला मोर्चा के बैठक में सरिता देवी, डॉली देवी, रीता महतो, निर्मला देवी, शहना खातून, शोभा देवी समेत कई महिला कार्यकर्ता आजसू महिला मोर्चा की सदस्यता ली। तो उनका स्वागत भी माला पहनाकर किया गया।