LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराजस्थान

भाजपाईयों ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

  • शहरी क्षेत्र को पांच जोन में बांट किया गया कार्यक्रम का आयोजन
  • कार्यकर्ताओं संग नेताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह नगर मुख्यालय के 125 बूथों पर सेवा पखवाड़े के तहत नगर में पंडित दीनदयाल की जयंती एवं मन की बात मनाने को लेकर शहरी क्षेत्र को पांच जोन में बांटा गया था। सभी जोन में प्रभारी चुन्नू कांत सिन्हा, सुरेश साहू, दिनेश प्रसाद यादव, विनय सिंह, जाकिर हुसैन, संदीप डंगैयच के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन हरमिंदर सिंह बग्गा व समापन मोतीलाल उपाध्याय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित की गई। साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश के पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, निवर्तमान विधायक निर्भय शाहाबादी, संदीप डंगैयच, सुभाष सिन्हा, नवीन सिन्हा, मुकेश जालान, सिंकु सिन्हा, रंजीत सिंह, संतोष भारती, संजीत सिंह, मोतीलाल उपाध्याय, शालिनी वैसख्यिार, प्रकाश दास, राजेश जयसवाल, दीपक स्वर्णकार, दीपक शर्मा, हब्लू गुप्ता, महेश राम, मनोज संघई, ज्योति शर्मा, चंदन सिन्हा, सुनील केसरी, विवेक कुमार विक्की, संतोष गुप्ता, अमित गुप्ता, राजा, पवन शर्मा, संत कुमार, वीरेंद्र वर्मा, संजय सिंह, अनिल सिंह, अमित पासवान, रीना शर्मा, नीलू सिन्हा, सुरेश प्रसाद गुप्ता, टिंकू सिन्हा, सुभाष साहू, कुसुम सिन्हा, संगीता सिन्हा, अजय पाठक समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons