LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

पांच जोन में बंटकर गिरिडीह भाजपा ने मनाया पंडित दीनदयाल की जंयती, टीवी पर सुना पीएम मोदी के मन की बात

गिरिडीहः
सेवा पखवारा को गिरिडीह भाजपा ने पांच जोन में बांटकर रविवार को अलग-अलग कार्यक्रम करने के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की शहरी क्षेत्र के 125 बूथों में जंयती मनाया। मुख्य कार्यक्रम शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में हुआ। जहां प्रर्देश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहु, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, सुभाष चन्द्र सिन्हा, दिनेश प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री चन्द्रमोहन प्रसाद, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, मुकेश जालान, नवीन सिन्हा, संजीत सिंह पप्पू, मोती लाल उपाध्याय, शालिनी वैशखियार, दीपक स्वर्णकार, ज्योति शर्मा, सुनील केसरी, संतोष गुप्ता समेत कई कई कार्यकर्ताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के मन की बात को भी टीवी पर सुना। मौके पर अमित गुप्ता, पवन शर्मा, मनोज संघई, वीरेन्द्र वर्मा, अनिल सिंह भी मौजूद थे।


इस दौरान भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने भी सिरसिया के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया। मोर्चा के उपाध्यक्ष सुनील रजक के नेत्तृव में बूथ नंबर 240, 241, 242 और 243 में पहले वृक्षारोपण किया गया। मौके पर मोर्चा के कई कार्यकर्ताओं ने कई फलदार पौधे लगाएं। इसके बाद सिरसिया काली मंडा में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच पीएम मोदी के मन की बात सुनने का खास व्यवस्था किया गया था। जहां काफी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने मन की बात कार्यक्रम को सुना। और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर श्रद्धाजंलि अर्पित किया। जनजाति मोर्चा के कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अमित पासवान, आकाश हाड़ी, बजरंगी राय, शिवपूजन ठाकुर, बबलू रजक, सुरेन्द्र दास समेत कई काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons