LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

शमशान घाट में एक साथ आठ शव के दाह संस्कार से विचलित हुआ गिरिडीह

  • शवों के दाह संस्कार कराने में मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों का रहा अहम योगदान
  • पूर्व सांसद व विधायक समेत कई गणमान्य हुए शामिल, कहा यह घटना गिरिडीह के लिए दुःखद

गिरिडीह। बस हादसे में गिरिडीह के सिख समुदाय के आठ जत्थेदार में महिलाओं और युवाओं के साथ वृद्ध की मौत ने रविवार को एक तड़पता हुआ दर्द ही दिया। जब आठों जत्थेदार के शव का दाह संस्कार शहर के मारवाड़ी मुक्तिधाम में सिख समुदाय के विधि विधान के साथ हुआ। तो एक साथ आठ शव का दाह संस्कार भी लोगांे को विचलित किए हुए था। क्योंकि मुक्तिधाम में पहले तीन शव का दाह संस्कार शुरू हुआ। इसके बाद पांच शव को भी दाह संस्कार के लिए रोटरी क्लब के शव वाहन से लाया गया। इस दौरान विधि विधान के बीच गिरिडीह गुरुद्वारा के सेवादार हरमेंदर सिंह समेत आठ शवो का दाह संस्कार किया गया।

मौके पर मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यांे ने आठों शव के दाह संस्कार में महत्पूर्ण भूमिका निभाई। सुबह से ही मंच के बांके बिहारी शर्मा, राकेश मोदी, मुकेश जालान, दिनेश खेतान, संजय शर्मा, रवि कयाल, विकास खेतान, राहुल केडिया, चंदन केडिया, रोहित जालान, अमित अग्रवाल सहित अन्य सदस्य शव के दाह संस्कार की व्यवस्था में लगे हुए थे। इस दौरान न सिर्फ उन्होंने श्मशान घाट की साफ सफाई कराया बल्कि शव को जलाने के लिए लकड़ी आदि व्यवस्था की। यहां तक कि मंच के सभी लोग देर शाम तक शव के जलने तक घाट पर ही डटे थे।

इस दौरान पूर्व सांसद रविंद्र राय, पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहाबादी के साथ नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी, गिरिडीह के उद्योगपति गुणवंत सिंह सलूजा, अमरजीत सिंह सलूजा, उद्योगपति सुरेश जालान, प्रदीप अग्रवाल, निर्मल झुनझुनवाला, तरनजीत सिंह सलूजा, सतविंदर सिंह सलूजा, जोरावर सिंह सलूजा, प्रदीप अग्रवाल, ऋषि सलूजा, अरूण जालान, भाजपा नेता चुन्नु कांत, प्रकाश दास, सुभाष सिन्हा, रंजन सिन्हा, प्रमोद कुमार, उज्जवल सिन्हा समेट शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए और मृतकों के परिजनों को सांत्वना दिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons