LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

र्कीतन समागम में शामिल होने गिरिडीह से रांची जा रहा यात्री बस हादसे का शिकार, सिख समुदाय के चार लोगों की मौत

गिरिडीहः
र्कीतन समागम में शामिल होने गिरिडीह के स्टेशन रोड के प्रधान गुरुद्वारा से रांची जा रहे एसएसटी का यात्री बस हजारीबाग के दारु थाना क्षेत्र के टाटीझरिया पुल में दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। 52 तीर्थयात्रियों से भरा बस सेवानी नदी में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 32 से अधिक जख्मी हो गए। फिलहाल मृतकों के नाम सामने नहीं आ पाएं है। जानकारी के अनुसार तीन तीर्थ यात्रियों के शव बाहर निकाले जा चुके है।

जबकि चाौथा शव अब भी बस में ही फंसा हुआ है। जानकारी मिलने के बाद हजारीबाग प्रशासन भी हरकत में आया और राहत कार्य शुरु किया। इस दौरान घटना की जानकारी मिली तो गिरिडीह से भी सिख समुदाय के काफी संख्या में लोग घटनास्थल के लिए रवाना हुए। गिरिडीह के स्टेशन रोड स्थित प्रधान गुरुद्वारा से रांची जा रहे एसएसटी के इस बस में 52 तीर्थयात्री सवार थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons