LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

र्कीतन समागम में शामिल रांची जा रहे गिरिडीह के 7 सिख तीर्थयात्रियों का हजारीबाग में दर्दनाक सड़क हादसे में, बस पुल से नीचे गिरा

गिरिडीहः
र्कीतन समागम में शामिल होने गिरिडीह के स्टेशन रोड के प्रधान गुरुद्वारा से रांची जा रहे एसएसटी का यात्री बस हजारीबाग के दारु थाना क्षेत्र के टाटीझरिया पुल में दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। 52 तीर्थयात्रियों से भरा बस टाटीझरिया पुल के नीचे सेवानी नदी में गिर गया। तीर्थयात्रियों में महिलाओं से लेकर युवा और बच्चे भी शामिल है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 7 तीर्थयात्रियों के मौत होने की सूचना है।

जबकि दो दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। फिलहाल मृतकों में सिफ एक महिला रणवीर कौर का नाम सामने आया है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन जानकारी के अनुसार कुछ तीर्थ यात्रियों के शव बाहर निकाले जा चुके है। जबकि एक शव अब भी बस में ही फंसा हुआ है।

जिसे बस में गैस कटर से काटकर निकालने का प्रयास जारी है। जानकारी मिलने के बाद हजारीबाग प्रशासन भी हरकत में आया, इस दौरान डीसी नैंसी सहाय के साथ एसपी और पूर्व कोडरमा सांसद रवीन्द्र राय भी पहुंचे। घायलों का इलाज हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

जबकि घटनास्थल में राहत कार्य शुरु किया गया है। इस दौरान घटना की जानकारी मिली तो गिरिडीह से भी सिख समुदाय के काफी संख्या में लोग घटनास्थल के लिए रवाना हुए। गिरिडीह के स्टेशन रोड स्थित प्रधान गुरुद्वारा से रांची जा रहे एसएसटी के इस बस में 52 तीर्थयात्री सवार थे। फिलहाल घटना का कारण बस का पत्ती टूटना बताया जा रहा है। वैसे इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons