गिरिडीह जेलर गोलीकांड का मुख्य अपराधी मंगेश मंडल गिरफ्तार
- एक माह पहले दिया था घटना को अंजाम
गिरिडीह। गिरिडीह जेलर प्रमोद कुमार गोलीकांड के दूसरे अपराधी मंगेश मंडल को मुफ्फसिल थाना पुलिस गुजरात के सूरत से गिरफ्तार करने में सफल रही। गिरफ्तार अपराधी मंगेश मंडल ने अपने एक साथी आशीष साह के साथ एक माह पहले गिरिडीह जेलर पर तीन गोली उस वक्त चलाया था। जब जेलर प्रमोद कुमार अपने सरकारी गाड़ी से कोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर तीन अपराधियो ने हरसिंहरायडीह और डांड़ीडीह के करीब एक के बाद तीन गोली फायर किया। हालांकि जेलर खुसकिशमत रहे की तीनो गोली उनके सरकारी गाड़ी पर लगा था। इसके बाद गिरिडीह पुलिस के कार्यकाल में बेलगाम होते अपराध पर भी सवाल उठने शुरू हो गए थे।
इधर रविवार को प्रेसवार्ता कर एसपी अमित रेनू और एसडीपीओ अनिल सिंह ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया की जेलर पर गोली चलाने की योजना मंगेश मंडल ने ही बनाया था और इसमें मंगेश ने आशीष साह को भी शामिल कर लिया था। एसपी ने बताया की मंगेश मंडल के खिलाफ गिरिडीह के कई थाना में केस दर्ज है।




