LatestNewsगिरिडीहझारखण्डपॉलिटिक्सराज्य

अनुबंध कर्मियों को जल्द से जल्द स्थायी करे सरकार: राज कुमार राज

  • झारखंड सरकार अनुबंध कर्मियों को कर रही नजर अदांज

गिरिडीह। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष् राजकुमार राज ने कहा कि अनुबंध कर्मियों को स्थाई ना करना उनके साथ बेईमानी है। कहा कि एक और जहां झारखंड सरकार नवयुवकों के नियुक्ति देने का प्रयास कर रही है, वहीं सैकड़ो की संख्या में वर्षाे से सेवा दे रहे अनुबंध कर्मियों को नजर अंदाज कर रही है। सरकार ने प्रशिक्षित कर्मियों को नजर अंदाज कर नए लोगों का बहाली करना एक तरह से न सिर्फ कर्मियों के साथ नाइंसाफी है बल्कि राजकोष का भी नुकसान है। क्योंकि नई नियुक्ति वालों को फिर से प्रशिक्षण देना होगा। जबिक अनुबंध कर्मी पहले से प्रशिक्षित है।

उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि जिस तरह ऊर्जा मित्रों को अस्थाई से स्थाई करने की घोषणा कि गई है उसी तरह स्वास्थ कर्मियों, समाज कल्याण कर्मियों एवं अन्य विभागों के अनुंबध कर्मियों को झारखंड सरकार जल्द से जल्द स्थायी करें।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons