LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्यस्पोर्ट्स

राज्य स्तरीय ताइकांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के तीन खिलाड़ियों ने लहराया परचम

  • बेहतर प्रदर्शन कर अंजली ने गोल्ड पर किया कब्जा
  • निशा ने रजत व विक्की ने कांस्य पद पर जमाया कब्जा

गिरिडीह। दो दिवसीय ताइकांडो प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम खेलने गए गिरिडीह के तीन प्रतिभागियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए एक साथ तीन पदक गोल्ड, रजत और कांस्य पदक जीत कर गिरिडीह का परचम लहराने में सफल रहे है। एकल ग्रामोत्थोन्न फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गिरिडीह से तीन खिलाड़ी अंजली कुमारी, निशा कुमारी और सूर्यदीप कुमार के साथ विक्की पोद्दार भी पूर्वी सिंहभूम गए थे। जिसमे अंजली ने अंडर 57 किलोग्राम वर्ग में सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया। वहीं निशा कुमारी ने अंडर 53 किलोग्राम में रजत पदक व विक्की पोद्दार ने अंडर 80 किलोग्राम में कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।

इधर जिला ताइकांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने जानकारी देते हुए बताया कि सितंबर में गुजरात में होने 36वां राष्ट्रीय खेल कूद प्रतियोगिता में अंजली के नाम का चयन भी करीब फाइनल हो चुका है। जिला ताइकांडो संघ के आकाश स्वर्णकार, मनोहर वर्मा, पंकज कुमार ने गोल्ड, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले तीनो प्रतिभागियों को बधाई दिया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons