LatestNewsगिरिडीहझारखण्डस्पोर्ट्स

20 व 21 को आयोजित होगी 22वीं झारखंड स्टेट सीनियर ताईक्वांडो प्रतियोगिता

  • पूर्वी सिंहभूम के लिए रवाना हुई गिरिडीह टीम

गिरिडीह। पूर्वी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर के एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन कर्मजो में आगामी 20 और 21 अगस्त को 22वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें भाग लेने के लिए आज गिरिडीह से चार सदस्यीय टीम हभूम के लिए रवाना हुए।

गिरिडीह जिला ताईक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि ये प्रतियोगिता दो दिन चलेगी और इसमें पूरे झारखण्ड राज्य के लगभग चार सौ सीनियर खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता के माध्यम से ही सितंबर माह में गुजरात मे होने वाले 36वां राष्ट्रीय खेल खुद प्रतियोगिता हेतु झारखण्ड टीम का भी गठन किया जायेगा।

बताया कि ये तीनों खिलाड़ी काफी अनुभवी है और पहले भी कई राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल चुके है और पदक भी जीत चुके है। कहा कि इस बार भी ये तीनो खिलाड़ी अपने अपने वजन वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर झारखंड टीम में अपना स्थान जरूर पक्का करेंगे।
गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के आकाश स्वर्णकार, शशिकांत विश्वकर्मा, ज्योति कुमार, रोहित राय, पंकज कुमार, राजुकमार एवं अन्य ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons