गिरिडीह पहुंचे किसान मोर्चा के नेता पवन साहू
- कहा हेमंत सरकार में किसानों का हाल बेहाल
- कृषि बिल लाने के लिए आभार यात्रा निकाल मोदी सरकार के प्रति जताएगी आभार
गिरिडीह। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू रविवार को गिरिडीह पहुंचे और प्रेसवार्ता के माध्यम से पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने हेमंत सरकार और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के किसानों के हालात खराब है। अब तक पूरे राज्य में सिर्फ आठ फीसदी धान की खरीदारी हो पाया है, लेकिन हेमंत सरकार और मंत्री कृषि बिल को लेकर मोदी सरकार पर आरोप लगा रहे है। कहा कि राज्य के धान क्रय केंद्रों से किसान वापस लौट रहे है। उन्हें समझ नही आ रहा की किनके पास वे अपना धान बेचे। यही नही हेमंत सरकार ने 50 हजार से लेकर दो लाख तक के कृषि ऋणों को माफ करने का भी वादा किया था। किसान बैंकों से घूम जा रहे है। किसानों को बैंक अधिकारी कोई जानकारी नही होने की बात कर लौटा दे रहे है। लेकिन हेमंत सरकार और मंत्री पत्रलेख कृषि बिलों को लेकर मोदी सरकार को घेरने के प्रयास में है। राज्य के किसानों की हेमंत सरकार को कोई चिंता नही है। ये इस सरकार में नजर भी आ रहा है।
भाजपा नेता ने कहा कि किसान हित में मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीनांे कृषि बिल के मुद्दे पर भाजपा किसान मोर्चा अब पूरे राज्य में आभार यात्रा निकाल कर मोदी सरकार के प्रति कृषि बिल लाने के प्रति आभार जताएगी और यह बतायेगी कि किसानों के हित में केंद्र सरकार ने किसान के हालत को बेहतर करने के लिए जनपयोगी बिल लाया। क्योंकि अब तक किसानों के उत्पादन को आढतिए औने-पौने दामो में खरीदारी कर लिया करते थे। लेकिन मोदी सरकार के इस बिल से अब आढतियों की मोनोपोली खत्म होगा। उन्होंने दिल्ली में हो रहे आंदोलन को कांग्रेस और वामपंथ प्रेरित आंदोलन बताते हुए कहा कि इन दोनों दलों के इशारे पर आंदोलन कर रहे लोगों को विदेशो से फंडिंग किया जा रहा है। नही तो दो माह से खेती छोड़ कर कोई किसान आंदोलन नही कर सकता है।
बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रभात सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राजेश सिंह, रंजीत राय, प्रमंडल प्रभारी राकेश कुमार, पार्टी के गिरिडीह जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा, जिला महामंत्री सुभाष चंद्र सिन्हा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री एजाज अहमद सोनू, जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन छोटू खान के अलावे सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, परमेश्वर यादव, नंदलाल राय, अनूप सिन्हा समेत कई मौजूद थे।