LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

कांग्रेस की गौरव पदयात्रा तीसरे दिन भी रही जारी

  • बारीश के बाद भी कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
  • कांग्रेस नेताओ ंने कहा पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस से जुड़े रहे है युवा

गिरिडीह। कांग्रेस द्वारा निकाली गई भारत गौरव यात्रा तिसरी दिन जिले भरकट्टा हाईस्कूल मैदान से निकलकर खुरजिओ पहुंची। यात्रा में काफी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।
मौके पर कांग्रेस के कार्यकर्ता महात्मा गांधी अमर रहे….पंडित जवाहर नेहरू अमर रहे…. मौलाना अब्दुल कलाम आजाद अमर रहे….सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहे……देश के शहीद जवान अमर रहे सरीखे नारे लगा रहे थे। भारी बारिश में भी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था।
मौके पर जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा कि गौरव यात्रा में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक है और नव युवकों के अंदर भी भारत की आजादी के इतिहास के बारे में जानने की काफी ललक है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतीश केडिया ने बताया कि लगातार युवा और ग्रामीण इस पद यात्रा के माध्यम से कांग्रेस से जुड़ रहे हैं और आजादी कितने मुश्किलों से आई है इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। इस पदयात्रा से निश्चित रूप से लोगों में देशभक्ति की भावना ओर जागृत होगी और जो गलत इतिहास उन्हें बताया जा रहा है उसका पर्दाफाश होगा।

पदयात्रा में मुख्य रूप से धनंजय सिंह, अजय सिन्हा, अशोक विश्वकर्मा, पूनम वर्मा, संतोष राय, बिरनी प्रखंड अध्यक्ष इतवारी महतो, दिनेश विश्वकर्मा, समीर चौधरी, राजेश तुरी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और युवा मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons