पांच वर्षों से फरार स्थाई वारंटी गिरफतार, भेजा गया जेल
चार दहेज लोभियों को भी पुलिस ने किया गिरफतार
गिरिडीह। विगत पांच वर्षाें से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को शनिवार को डुमरी पुलिस ने गिरफतार कर जेल भेज दिया। वहीं डुमरी पुलिस ने दहेज के मामले में चार अन्य आरोपियों को भी शनिवार को गिरफतार किया है। पुलिस कप्तान अमित रेणु के निर्देश पर डुमरी पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इस संबंध में डुमरी थाना प्रभारी बिंदेश्वरी दास ने बताया कि एसपी के निर्देश के बाद विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी द्वारा टीआर 237ध्15 में पांच वर्षों से फरार संदीप मंडल को गिरफतार किया गया है। वहीं किस्टो नावाडीह निवासी रेखा देवी ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया था। रेखा देवी ने मामले में त्रिभुवन मंडल, गांगो मंडल, सुलेखा देवी व लखिया देवी को मुख्य अभियुक्त बनाया था। इस मामले में इन चारों की गिरफतारी हुई है।