गिरिडीह के जमुआ में पूर्व पंसस के घर लगी आग, डेढ़ लाख का नुकसान
गिरिडीहः
गिरिडीह के जमुआ के चुंगलखार पंचायत के भंडारो गांव में गुरुवार को पूर्व पंसस सदस्य कुलदीप शरण के घर भीषण आग लगी। आगलगी की इस घटना में डेढ़ लाख के समान जलकर राख हो गए। शार्टसर्किट के कारण पूर्व पंसस कुलदीप के घर डेढ़ लाख के कीमती कपड़ो के साथ कई मंहगे जेवर और अनाज भी जलकर राख हो गए। इसमें आलू के साथ चावल समेत कई और खाद्य समान शामिल है। गनीमत रही कि भीषण आग लगते ही परिवार के एक-एक सदस्य घर से बाहर निकल गया। जिसे जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई। लेकिन घर में रखा कपड़ा, जेवर और खाद्य समान जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण शार्टसर्किट बताया जा रहा है। शार्टसर्किट के कारण कुलदीप शरण के घर आग लगते ही परिवार के सदस्य से लेकर पड़ौसी तक आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। लेकिन आग तब तक भीषण रुप ले चुका था। और घर में रखा हर समान पूरी तरह से जल चुका था। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। हर कोई आग बुझाने के प्रयास में जुट गया। इस दौरान काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जब आग पर काबू पाया गया, तो आगलगी के कारण हुए नुकसान का आकलन गृहस्वामी ने डेढ़ लाख के रुप में किया।




