LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

नए कार्डधारी को 18 महीना से नही मिला राशन, ऑन लाइन दर्ज कराई शिकायत

  • आपूर्ति पदाधिकारी ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के खरखरी पंचायत के बरढराण गांव के जनवितरण प्रणाली के राशन डीलर रैदास सहायता समूह द्वारा 18 महीना से नए कार्डधारी कर्मी देवी को राशन नही देने पर राज्य सरकार आपूर्ति विभाग रांची को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। कार्ड धारी कर्मी देवी ने बताई की राशन कार्ड संख्या 202800123092 है। इसके बाद भी 18 महीने से राशन नही दिया जा रहा है। सबंधित डीलर द्वारा राशन मांगने पर हर बार उसे राशन दिए बिना ही बैरंग लौटाते रहे है। डीलर द्वारा कार्ड नहीं ऑनलाइन हुआ है इसकी जांच हम उच्च अधिकारी से करवा रहे है यह बात कही जा रही थी। कई माह बीत जाने के बाद भी राशन जब नही मिला तो थक हार कर पुनः कार्ड बनवाने हेतु ऑनलाइन करने प्रज्ञा केंद्र में पहुंची।

प्रज्ञा केंद्र संचालक ने बताया पहले से ऑनलाइन हुआ है और कार्ड भी बना है। जिसकी शिकायत ऑनलाइन द्वारा राज्य सरकार आपूर्ति विभाग रांची को की गई। इसके बाद जानकारी मिली कि कर्मी देवी का राशन उठाव हो रहा था।

वहीं इस संबंध में रैदास समूह के प्रतिनिधि कांग्रेस प्रसाद यादव ने बताया कि उक्त कार्डधारी का जगह खोटो आ गया था जो मुझे समझ में नहीं आया। कई बार एमओ से शिकायत किए जाने के बाद भी कुछ सुधार नहीं हुआ। कहा कि अब जानकारी मिली और जितने महीना का अनाज नहीं उठा है सभी महीना का अनाज जल्द से जल्द मुहैया करवा दूंगा।

तिसरी प्रखंड के प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्हे इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई किया जायेगा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons