LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

गिरिडीह में होली के रंग में डूबा हर एक आम और खास

  • पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी के आवास पर जुटे समर्थक व पार्टी नेता
  • पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी आवास भी रंगा फगुआ के रंग में
  • एसपी आवास पर भी जवानों ने जमकर खेली होली
  • विजय इंस्टिच्यूट में भी सदस्यों ने जमकर खेली होली

गिरिडीह। आपसी भाईचारा और रंगो का त्योहार होली को लेकर गिरिडीह में दूसरे दिन शनिवार को भी लोगों में खासा उत्साह देखा गया। फगुआ के पारंपरिक गीत के सुर तो पर्व को फगुआना किए हुए था ही आम से लेकर खास तक फगुआ की खुमारी में लोग डूबे नजर आए। इस दौरान भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने अपने समर्थको के साथ गृह जिला गिरिडीह के पैतृक गांव तिसरी के कौदाईबांक गांव में पूरे होली माहौल में दिखे। इस दौरान उनके घर बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुरेश साहू, प्रणव वर्मा, किशुन दास, संजीत राम समेत कई समर्थक पहुंचे और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के साथ होली खेलते नजर आए। कोई मरांडी के पांव छूकर आशीर्वाद लेते दिखे। तो कई गुलाल लगाकर उन्हें आपसी भाईचारा के इस पर्व की बधाई देते दिखे।

वैसे पर्व का होलियाना अंदाज भरा नजारा शुक्रवार की देर शाम पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहाबादी के आवास में देखने को मिला। जहां पूर्व विधायक शाहाबादी के साथ उनके बड़े भाई और नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अभय शाहाबादी भी मौजूद थे। वहीं बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं का जुटान हुआ। मौके पर फगुआ के पारंपरिक गीत की रसवर्षा स्थानीय कलाकार करते नजर आए। फगुआ के इन्ही पारंपरिक गीतों के बीच पूर्व विधायक के आवास पर जमकर गुलाल उड़ा। तो पार्टी के कार्यकताओं के साथ पूर्व विधायक के साथ होली खेलने काफी संख्या में शहरी इलाके के लोग उनके आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान फगुआ के पारंपरिक गीतों के बीच कार्यकर्ताओ के साथ पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी खूब थिरके और एक एक कार्यकर्ता को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। मौके पर भाजपा नेता हरमिंदर सिंह बग्गा, संजीत सिंह पप्पू, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, मोती लाल उपाध्याय, दीपक स्वर्णकार, दीपक शर्मा, मुकेश जालान समेत काफी संख्या में भाजपा नेताओं का जुटान हुआ।

इधर होली को लेकर ही गिरिडीह एसपी अमित रेनू के सरकारी आवास पर भी काफी संख्या में पुलिस जवानों का जुटान हुआ। जहां ढोल और मंजीरे के साथ एक एक पुलिस जवानों ने पारंपरिक गीत तो गाए ही। इन गीतों पर जवान और कई अधिकारी थिरकते भी नजर आए। इस दौरान एसपी अमित रेनू, एएसपी गुलशन तिर्की, एसडीपीओ अनिल सिंह, डीएसपी संजय राणा समेत कई अधिकारियो ने होली खेलने आए जवानों को गुलाल लगाकर बधाई दिया। तो जवानों ने मौके पर फगुआ के रंग में डूबने में कोई कसर नहीं छोड़ा।

इधर शहर के बरमसिया में भी संचालित विजय इंस्टिच्यूट में भी सदस्यों ने जमकर होली खेली। मौके पर अध्यक्ष सरदार गुणवंत सिंह सलूजा, सचिव राजेन्द्र त्रिपाठी, डॉ. तारकनाथ देव, राजेश जालान, विजय साव, विकास सिन्हा सहित अन्य सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान संस्थान के सदस्यों ने कहा कि होली आपसी प्रेम और भाई चारे का त्योहार है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons