LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

10 वर्षीय लव हत्याकांड के खिलाफ जमुआ के लोगों ने गिरिडीह शहर में निकाला कैंडिल मार्च, हत्याकांड के छठें आरोपी को पुलिस ने दबोचा

गिरिडीहः
चचघरा के 10 वर्षीय लव कुमार वर्मा हत्याकांड के दुसरे दिन रविवार की शाम जमुआ के लोगों ने शहर में कैंडिल मार्च निकाला। और 10 वर्षीय मासूम को श्रद्धाजंलि देने के साथ हत्या के आरोपियों को फांसी देने का मांग किया। समाजिक कार्यकर्ता कृष्ण मुरारी शर्मा के नेत्तृव में कैंडिल मार्च झंडा मैदान से निकला। तो शहर भ्रमण करते हुए टावर चाौक पहुंचा। जहां जमुआ के एक-एक व्यक्ति की आंखो में इस मासूम की हत्या के खिलाफ साफ तौर पर आक्रोश पनप रहा था। तो छह निर्दयी के साजिश का शिकार मासूम को इस दौरान याद भी करते नजर आएं। एक-एक ग्रामीण हाथों में लव कुमार माफ करो, हत्यारे अब भी जिंदा है जैसे कई स्लोगन से लिखे तख्तियों को लिए चल रहे थे। टावर चाौक पहुंचते ही लोगों ने जमुआ पुलिस से छह आरोपियों को फांसी देने का मांग किया। और मासूम के नाम अपने-अपने कैंडिल जलाएं। कैंडिल मार्च में कृष्ण मुरारी शर्मा, साठु ठाकुर, रामशंकर शर्मा, गणेश ठाकुर, हीरा देवी, श्याम कुमार शर्मा समेत कई मौजूद थे। इधर घटना के दुसरे दिन ही लव कुमार वर्मा हत्याकांड के छठें आरोपी रीत लाल यादव को भी पुलिस ने उसके चरघरा स्थित घर से गिरफ्तार करने में सफलता पाया। पुलिस के अनुसार रीत लाल यादव ने ही मृतक बच्चे के पिता राम कुमार शर्मा को फोन कर बेटे को मारने की धमकी दिया था। लिहाजा, शनिवार को गिरफ्तार पांचो आरोपी शांतनू वर्मा, महेश वर्मा, बसंत पंडित समेत अन्य दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं छठें आरोपी रीत लाल यादव को रविवार की सुबह दबोचा गया। हत्याकांड के सभी छह आरोपियों के खिलाफ जमुआ पुलिस अपहरण और हत्या की धारा 302 के तहत थाना कांड संख्या दर्ज करते हुए जेल भेज दिया। वैसे मामले की गंभीरता को देखते इलाके के एसडीपीओ मुकेश महतो ने जमुआ पुलिस को वक्त पर अनुसंधान कर कोर्ट में चार्जशीट भी जमा करने का निर्देश दिया है। लिहाजा, जमुआ पुलिस भी अब लव कुमार हत्याकांड का बारीकी से अनुसंधान कर सभी आरोपियों को कसूरवार साबित करने में जुट गई है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons