सड़क दुर्घटना व मधुमक्खी के हमले मंे कई लोग घायल
- तिसरी अस्पताल में चल रहा है इलाज
- मधुमक्खी के हमले में घायल युवब की हालत गंभीर
गिरिडीह। तिसरी-लोकाय नयनपुर थाना अंतर्गत सिधवा सोती नाला के पास मुख्य सड़क पर बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटने पर आधा दर्जन से अधिक सवार लोग घायल हो गए। सभी लोग एक ही परिवार के थे। बिहार के खैरा थाना के खेलवा गांव से लौट रहे थे। सभी घायलों को लोकाय पुलिस इलाज हेतु तिसरी अस्पताल लाये।

बताया जाता है कि खैरा थाना के खेलवा गांव बेटी के ससुराल से एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस देवरी के चतरो लौट रहे थे। इस बीच सिधवा सोती के पास बोलेरो पलटने से बहादुर तुरी, काशी तुरी, रिंकी देवी, सोबिया देवी, मीना देवी, नगवा देवी सहित आठ लोग जख्मी हो गए। रिंकी देवी व बहादुर तुरी को गंभीर चोट लगी है। डाक्टर रंजीत नटराजन के नेतृत्व में प्राथमिक उपचार किया गया।
वहीं राणादिह गांव से ढोलक बजाने वाले दो लोग रामधनी रविदास व खीरु रविदास तिसरी जाने के दौरान कतलाही पहाड़ी के पास मधुमक्खी के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसमें एक खीरु रविदास की स्थिति खराब रहने से तिसरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गिरिडीह रेफर किया गया।