LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

भाजपा के गिरिडीह अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने चलाया सफाई अभियान

गिरिडीहः
सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को भाजपा के गिरिडीह कमेटी के मंडल शहरी क्षेत्र के परातडीह में सफाई अभियान चलाया। नवरात्र को लेकर चलाएं गए सफाई अभियान का नेत्तृव मंडल अध्यक्ष शंकर दास कर रहे थे। तो इलाके के जलस्त्रोत नदी और तालाबों की सफाई की गई। नौ दिनों के बाद प्रतिमा विर्सजन को देखते हुए परातडीह में मंडल के कार्यकर्ताओं ने जलस्त्रोतों का सफाई किया। इस दौरान एक-एक कार्यकर्ता झाडू और कुदाल लेकर नदी और तालाबों की सफाई करते दिखें। नदी के समीप कूड़ो को हटाया गया, तो तालाबों से जलकुप्पी को साफ किया गया। और तालाबों के समीप से झाड़ियो को भी हटाया गया। सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत चलाएं गए सफाई अभियान के दौरान मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान परातडीह के आसपास भी सफाई अभियान चलाया। तो नमो एप्प डाउनलोड कर ग्रामीणों को योजनाओं से जुड़ने को कहा। और नमो एप्प के माध्यम से ही हर योजनाओं की जानकारी लेकर फायदा उठाने का सुझाव दिया। इधर सफाई अभियान में पार्टी के एससी मोर्चा के जिला महामंत्री प्रकाश दास, दिलीप दास, सुनील राज, मुकेश दास, शिवा दास, प्रयाग दास, रामचन्द्र दास, श्यामसुंदर दास समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons