LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

विधायक समेत अधिकारियो ने शहर के दर्जन भर पूजा पंडालों का किया भ्रमण

  • पूजा आयोजन कमिटी से मिलकर समस्याओं से हुए अवगत
  • मौसम के कारण बिजली आपूर्ति हुई थी खराब, पूजा से पहले सुचारू होगी व्वस्था: विधायक

गिरिडीह। कलश स्थापना के साथ मां दुर्गे के नो दिनों का अनुष्ठान नवरात्र की शुरुवात गुरुवार से गिरिडीह में भी हुआ। हालांकि नवरात्र पाबंदी के कारण अनुष्ठान को लेकर वैसा उत्साह शहर में दिख नहीं रहा। इसके बाद भी भक्तो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां का आह्वाहन कर कलश स्थापना की गई। गुरुवार को पहले दिन मां दुर्गे के प्रथम रूप मां शैलपुत्री का आह्वाहन किया गया। इधर कलश स्थापना के साथ ही नवरात्र को लेकर अधिकारी भी अलर्ट पर है। गुरुवार को सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू समेत जेएमएम के नेता और कार्यकर्ता शहरी इलाके के पूजा पंडालों का जायजा लिया। इस दौरान विधायक के साथ सदर एसडीएम विषालदिप खलको, डिप्टी महापौर प्रकाश सेठ, उपनगर आयुक्त राजेश प्रजापति और नगर थाना प्रभारी रामनारायण भी मौजूद थे।


इस दौरान विधायक सोनू ने सिहोडीह के सार्वजनिक दुर्गा मंडप गए और मां के दरबार में मत्था टेका। मौके पर विधायक ने मंडप समिति के सदस्यों से भी बात की। इसके बाद विधायक शहर के बरगंडा सार्वजनिक दुर्गा मंडप पहुंचे। यहां भी मंडप के सदस्यों से बात करते हुए समस्याओं से अवगत हुए। साथ ही पूजा से पहले समस्याओं को दूर करने का भी भरोसा दिया। इसके बाद विधायक सोनू पुराना जेल परिसर के दुर्गा मंडप पहुंचे और पूजा की तैयारी का जायजा लिया। अधिकारियो के साथ विधायक शास्त्री नगर मंडप और अलकापुरी मंडप पहुंचे। शहर समेत पचम्बा के दर्जन भर से अधिक पूजा पंडाल और मंडप का निरीक्षण किया।

विधायक सोनू ने बताया कि पूजा की तैयारी शहर में बेहतर तरीके से चल रही है। सष्टी पूजा के मेले से पहले ही पंडाल और मंडपों में सारी तैयारी पूरी कर ली जायेगी। लिहाजा, वो खुद पूजा पंडाल और मंडप का भ्रमण कर समस्याओं से अवगत हो रहे है। जिससे समस्या को समझ कर उसे दूर किया जा सके। शहर में गहराते बिजली संकट को लेकर विधायक सोनू ने कहा की बिजली आपूर्ति को लेकर कोई समस्या नहीं है। मौसम खराब रहने के कारण कुछ दिनों के लिया आपूर्ति खराब हुआ था। लेकिन पूजा के नजदीक आते ही बिजली आपूर्ति बेहतर कर दिया जाएगा। इस बीच विधायक के साथ जेएमएम अध्यक्ष संजय सिंह, अजीत कुमार पप्पू, अभय सिंह, कुमार गौरव, टूना सिंह समेत कई पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons