LatestNewsकोडरमागिरिडीहझारखण्ड

राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाकपा माले प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न

  • बढ़ती महंगाई एवं किसान विरोधी क़ृषि बिल के खिलाफ 27 सितंबर को भारत बंद का अहवान: आशोक पासवान

गिरिडीह। गांवा प्रखंड अंतर्गत अंबेडकर भवन के समक्ष राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाकपा माले के प्रखंड कमेटी की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव एवं प्रतिनिधि चयन पर्यवेक्षक के तौर पर जमुआ विधानसभा प्रभारी सह राज्य कमिटी सदस्य अशोक पासवान उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव एवं इंनौस जिला कमिटी सदस्य अकलेश यादव नें किया। बैठक में किसान आंदोलन के समर्थन में 27 सितंबर को भारत बंद को लेकर रणनीति बनाई गई है।

बैठक को संबोधित करते हुए अशोक पासवान ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता त्राहिमाम हो चुकी है। आगामी चुनाव में देश के छात्र नौजवान किसान मजदूर भाजपा की विदाई यात्रा निकालेगी। नौजवान रोजगार के लिए परेशान हैं। देश के अंदर बेरोजगारी चरम सिमा पर है। महिलाओं के साथ अपराध करने वाले बलात्कारी अपराधियों को सरकार संरक्षण दे रही है। किसान पिछले 9 महीने से अपना घर छोड़ दिल्ली की सीमा पर काले कानूनों के खिलाफ आंदोलित हैं और उनकी बेबसी का जश्न मना रही है। जनता भाजपा के अहंकार और अट्टहास को समझ रही है। बढ़ती महंगाई और किसान आंदोलन के समर्थन में आगामी 27 सितंबर भारत बंद सफल बनाने को लेकर रणनीति बनाई गई।


मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य बैजनाथ यादव, इंनोस राष्ट्रीय परिषद सदस्य अशोक मिस्त्री, इंनोस जिला कमेटी सदस्य आनंदी यादव, प्रखंड कमेटी सदस्य संजय दास, पवन चौधरी, कन्हाई राम, मंझने मुखिया अजीत चौधरी, सुरेश चौधरी, अशोक यादव, जासो देवी, मालती देवी, नरेश कुमार, प्रदीप कुमार, रंजीत कुमार, राकेश कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Hide Buttons