LatestNewsकोडरमाझारखण्ड

विद्यालय रसोईया संयोजिका यूनियन का सम्मेलन 23 सितंबर को

  • नहीं मिल रहा है उचित मानदेय: दिनेश

कोडरमा। झारखंड राज्य रसोईया संयोजिका यूनियन का जिला स्तरीय सम्मेलन 23 सितंबर को झुमरीतिलैया में होगा। इसकी तैयारी के लिए अनीता सिंह की अध्यक्षता में जोगीडीह उत्क्रमित विद्यालय मरकच्चो में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए कर्मचारी महासंघ के जिला संयुक्त सचिव दिनेश रविदास ने कहा कि जिनकी आर्थिक हालात बहुत खराब है, वैसी गरीब व विधवा महिलाएं अपना और अपने परिवार का भरण पोषण के लिए स्कूलों में सैकड़ों बच्चों का भोजन बनाती है साथ ही उनके जुठे बर्तन भी धोती है, लेकिन न ही उन्हें उचित मानदेय मिलता है और न ही सम्मान।


सीटू नेता महेन्द्र तुरी ने कहा कि समान काम का समान वेतन के तहत न्यूनतम 24 हजार मानदेय देने के लिए आन्दोलन तेज करना होगा।
बैठक में मुनेजा खातून, गुड़िया देवी, रिंकी देवी, चिंता देवी, इंद्रावती देवी, शहनाज खातुन, ठलीया देवी, जसवा देवी, सीमा देवी, प्रमिला देवी, उर्मिला देवी, सकुती देवी, सुमित्रा देवी, गीता देवी, फुलवा देवी, नाजरा देवी, होरेरा देवी, बेबी देवी, कुंती देवी, बबीता देवी, मुंद्रिका देवी, बसंती देवी, सीता देवी, आरती देवी, मुनि देवी, सरिता देवी, शकुन्तला देवी, आमना खातून, कौशल्या देवी, रोहिणी देवी सहित कई रसोईया संयोजिका उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons