सेवा ही समर्पण के अंतर्गत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
- मरीजों के बीच फल एवं बिस्किट का वितरण
- वसुंधरा गार्डन में पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित चित्रों कि प्रदर्शनी का उद्घाटन
- पीएम मोदी ने करोना काल में देश को बचाया: बाबूलाल मरांडी
कोडरमा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा ही समर्पण के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक दल के नेता सह प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी एवं कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव कोडरमा जिला प्रभारी टुन्नू गोप भाजपा जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी के द्वारा आर्यन हॉस्पिटल में मरीजों के बीच फल एवं बिस्किट का वितरण कर मरीजों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना। वहीं वसुंधरा गार्डन में नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित चित्रों कि प्रदर्शनी का उद्घाटन बाबूलाल मरांडी ने किया एवं युवा मोर्चा के द्वारा नमो ऐप स्टॉल का भी विधिवत् उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने किया तथा संचालन जिला महामंत्री राजकुमार यादव ने किया।
कार्यक्रम की शुरूआत पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस करोना काल में जिस प्रकार अपने देश को बचाया वह काबिले तारीफ है। आज विश्व में अपने देश में निःशुल्क कोरोना वैक्सीन लगवा कर देश का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने अपने कार्यकाल में धारा 370, राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक आदि कई मुद्दों को समर्थन कर देश में कानून बनाकर लागू किया।

कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने कहां की नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस पर कोडरमा की जनता मोदी जी को आभार व्यक्त करती है। उन्होंने अपने 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और 7 साल देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल निर्विरोध पूरा करते आ रहे हैं। करोना काल के पहले फेज एवं दूसरे फेज में जिस प्रकार अपनी सूझबूझ से देश को बचाने का काम किया है वह काबिले तारीफ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहल और उच्च मार्गदर्शन में अभी तक देश के 78 करोड़ लोगों को वैक्सीन निःशुल्क लग चुका है। दूसरे फेज में जिस प्रकार ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी को पूरा किया है उसके लिए आभार करते हैं।
जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कोडरमा जिले के सभी मंडलों में 20 दिनों तक पौधारोपण, मास्क, सैनिटाइजर, स्वास्थ्य किट, ब्लड डोनेशन, फल वितरण, मंदिरों में आरती पूजा, गौशाला में गो आहार, पंडित दीनदयाल जयंती, महात्मा गांधी जयंती, किसानों को सम्मान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामचंद्र सिंह, सुरेश प्रसाद, रमेश हर्षघर आदि नेताओं ने भी संबोधित किया।
मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश राम, वीरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी, शिवेंद्र नारायण सिन्हा, जूही दासगुप्ता, जयप्रकाश राम, बिंदेश्वरी बिहारी, शिव लाल सिंह, मंत्री शशि भूषण प्रसाद, सुधीर सिंह, महेंद्र यादव, कांति देवी, बैजनाथ यादव, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, मनोज कुमार झुन्नु, सुभाष मोदी, बेदू साव, आकाश वर्मा, पिन्टु भारती, प्रवीण पाण्डेय, रामबालक चौधरी, पप्पु पाण्डेय, नरेन्द्र पाल, कोडरमा मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह, किशोर पंडित, विजय यादव, द्वारिका राणा, सूरज प्रताप मेहता, कामिनी देवी, बैजनाथ दास, बिनय मोदी, राजु भईया, सुनील सिन्हा, देवेंद्र कुमार, संजीव यादव, विशाल सिंह नीलू, ईश्वर मोदी, चंदन बर्णवाल, इंद्र मोदी, राजेश सिन्हा, संजय शर्मा, नवीन चौधरी, हरि पंडित, अविनाश चंद्रवंशी, रोहित जायसवाल, राजा यादव, सुदीप्तो घोष, संगीता सिन्हा, सुनीति सेठ, रेखा भदानी, राखी भदानी, गायत्री देवी, कविता देवी, सविता देवी, बेबी देवी, रीता लोहानी, पुष्पा वर्मा, बिंदु देवी, किरण देवी, वर्षा कुमारी, वीरेंद्र राम, प्रिंस गुप्ता, महेश राम, अंकित गुप्ता, पीयूष सहल, चंदन सिन्हा, सुनील मंडल, श्याम सुंदर यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।