माले ने जनआर्शीवाद यात्रा पर उठाया सवाल
- किसको मिला आशीर्वाद, खोज रहा हूँ: राजेश सिन्हा
गिरिडीह। भाजपा का ढकोसला कार्यक्रम जन अधिकार यात्रा पूरे भारत में चल रहा है। जिसमंे सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ता, मंत्री और नेता के साथ-साथ चल रहे है। जबकि जनता को इस आशीर्वाद यात्रा में आना चाहिए था। अर्थात जनता समझ चुकी है कि यह ढकोसला यात्रा थी।
उक्त बांते माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा ने कही। उन्होंने कहा कि गिरिडीह जन आर्शीवाद में सिर्फ कार्यकर्ताओं की भीड़ थी। जबकि जनता नदारत थी। कहा कि झारखंड सरकार को कोरोना काल में भाजपा के द्वारा इस प्रकार की यात्रा निकालने की अनुमति नहीं देनी चाहिए थी। कहा कि पता नही दोनों के बीच कौन सा गठबंधन है।
कहा कि जनता महंगाई, डीजल, पेट्रोल से परेशान है, महिलाएँ सुरक्षित नहीं है, युवा बेरोजगार है, अनुबंधकर्मी को हटाया जा रहा है, सरकारी कार्यालय में छटनी जारी है, पेयजल की समस्या बरकरार है, सुरक्षा की भारी कमी है, लूट लगातार जारी है, ज्यादातर सरकारी कार्यालय में लूट बढ़ गई है, गिरिडीह सीसीएल क्षेत्र परेशान है, मुफ़्फ़सील क्षेत्र परेशान है, पीरटांड़ में डोली मजदूर को दरकिनार कर दिया गया है, केंद्र सरकार के पास रोजगार नहीं है, शिक्षा का स्तर गिर चुका है। लेकिन मंत्री को इन सब चीजों से कोई मतलब नही है। ऐसे में आशीर्वाद किसको-किसको मिला यह एक बड़ा सवाल है।