अंचल अधिकारी, अंचल निरीक्षक व राजस्व कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
- राजस्व से संबंधित कार्यों के निस्पादन हेतु दिया गया प्रशिक्षण
- तय समय सीमा के अंदर पूर्ण करना सुनिश्चित करें अपने कार्य: अपर समार्हता
कोडरमा। समाहरणालय सभागार में राजस्व से संबंधित कार्यों के निस्पादन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम अपर समाहर्ता अनिल तिर्की की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मरकच्चो व चंदवारा अंचल के अंचल अधिकारी, अंचल निरीक्षक व राजस्व कर्मचारियों को दाखिल खारिज, भूमि मापी, अवैध जमाबंदी समेत अन्य राजस्व संबंधित कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया। जिला सूचना व विज्ञान पदाधिकारी सुभाष यादव के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
अपर समाहर्ता अनिल तिर्की ने कहा दाखिल खारिज, भूमि मापी, अवैध जमाबंदी समेत अन्य राजस्व संबंधित कार्यों को अपने स्तर से निस्तारण करना है। साथ ही अपने कार्यों को तय समय सीमा के अंदर पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। अपर समाहर्ता ने सभी कर्मचारियों के दाखिल खारिज, भूमि मापी, अवैध जमाबंदी समेत अन्य राजस्व संबंधित आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का तय समयसीमा पर निस्पादन करने का निर्देश दिये।
इस मौके पर जिला सूचना व विज्ञान पदाधिकारी सुभाष यादव, अंचल अधिकारी राम सुमन प्रसाद, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार व मरकच्चो व चंदवारा अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी मौजूद थे।