LatestNewsकोडरमाझारखण्ड

पंचखेरो जलाशय और तिलैया जलाशय मंे मत्स्य बीज का हुआ संचयन

  • जलाशय में सघन मत्स्य पालन कर कृषकों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना उद्देश्य

कोडरमा। वर्ष 2021-22 में तालाब एवं जलाशय मत्स्य का विकास एवं जीर्णाेद्धार योजना के तहत् वर्ष 2019-20 तक निर्मित पुराने केजों में शत् प्रतिशत अनुदान पर 20.20 लाख मत्स्य बीज के संचयन का लक्ष्य प्राप्त है। उक्त जानकारी जिला मत्स्य पदाधिकारी उमेश चंद्र प्रसाद ने दी। उन्होंने कहा कि पंचखेरो जलाशय के केजों में 3.65 मोनोसेक्स तिलापिया एवं तिलैया जलाशय के केजों में 0.55 लाख पंगेशियस मत्स्य बीज का संचयन किया गया है। संचयन कार्य जारी है। इसका मुख्य उद्देश्य जलाशय में सघन मत्स्य पालन कर कृषकों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना एवं कोडरमा जिला को मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है।

Please follow and like us:
Hide Buttons