Latestकोलकाताविदेश

दुर्गापूजा पर मित्र बांग्लादेश भारत को देगा देसी उपहार

नहीं होगी हिलसा मछली की किल्लत, बांग्लादेश देगा 1475 टन हिलसा

ढाका/ कोलकाता। मित्र बांग्लादेश दुर्गापूजा पर भारत में हिलसा मछली के शौकिनों खासकर बंगालियों को एक विशेष तोहफा देगा। दरअसल, सद्भावना के बतौर बांग्लादेश इस साल दुर्गापूजा पर 1475 टन हिलसा मछली भारत भेजेगा। नौ निर्यातकों को बांग्लादेश सरकार ने इसकी मंजूरी दी है। इस बाबत बांग्लादेश के वाणिज्य मंत्रालय ने 10 सितंबर को इस बारे में आदेश जारी कर दिया। मंत्रालय की उप सचिव नर्गिस मुर्शिदा ने कहा है कि यह भारत के लोगों को दूर्गा पूजा पर उनकी ओर से खास तोहफा होगा।

बांग्लादेश वाणिज्य मंत्रालय की उप सचिव ने कहा है कि पिछले साल हमने भारत को 500 टन हिलसा मछली भेजा था। बांग्लादेश की राष्ट्रीय मछली हिलसा है। भारतीय लोग बड़ी संख्या में इसे बड़े चाव से खाते हैं। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा पर हिलसा मछली की खास मांग होगी है। बांग्लादेश में हिलसा की कीमत 850 टका से लेकर 900 टका तक है।

मालूम हो कि हुगली नदी के किनारों पर फैला कचरा और जगह-जगह बिखरे जालों के चलते हिलसा मछलियों ने अपना स्थान बदलना शुरू कर दिया है। बंगाल की नदियों से हिलसा मछलियों की संख्या में आ रही कमी की यह एक बड़ी वजह है। लिहाजा रिटेल मार्केट में इनकी कीमतों पर भी असर पड़ रहा है।

जानकारों के अनुसार वर्ष 2002-03 में हुगली में 62,600 हिलसा पकड़ी गई थी। जबकि डेढ़ दशक बाद वर्ष 2017-18 यह संख्या घटकर आधी यानी 27,539 टन ही रह गई। जबकि इस दौर में बांग्लादेश में हिलसा की पकड़ बढ़कर 1,99,032 टन से 5,17,000 टन हो गई है। बांग्लादेश में आज करीब 75 फीसदी हिलसा पकड़ी जा रही है। जबकि म्यांमार में 15 और भारत और बाकी देशों में इसका अनुपात महज 5 फीसदी रह गया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons