LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को मारा टक्कर, जख्मी

बाइक से घर लौटने के क्रम में हुई घटना

गिरिडीह। गावां प्रखंड स्थित पटना-डोरंडा मुख्य पथ पर बगदेडीह मोड़ के समीप शनिवार की सुबह एक ट्रैक्टर वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बैदा निवासी संजय कुमार पिता ठाकुरी मिस्त्री उम्र 29 वर्ष शनिवार की सुबह बाइक पर सवार होकर सांख से अपने घर बैदा वापस लौट रहे थे। तभी बगदेडीह मोड़ के पास अचानक एक ट्रैक्टर वाहन ने उसे अपने चपेट में ले लिया। जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गए। जिसे घायलवस्था में ही उसे गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर प्राथमिक उपचार कराया गया।

Please follow and like us:
Hide Buttons