LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्यस्पोर्ट्स

रांची में आयोजित राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह को मिले 6 स्वर्ण पदक

  • राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड की ओर से खेलेंगे स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी

गिरिडीह। रांची के आईडियल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित 24वें झारखंड राज्य स्तरीय सब जूनियर और जूनियर ताईक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस दौरान गिरिडीह से गए 9 खिलाड़ियों में से 8 खिलाड़ियों ने 6 सवर्ण सहित आठ पदक पर कब्जा जमाया है। प्रतियोगिता से वापस लौटने पर गिरिडीह जिला ताईक्वांडो संघ के पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए बधाईयां दी।

संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि रांची के आइडियल इंटरनेशन स्कूल में तीन दिवसीय 24वी झारखंड राज्यस्तरीय सब-जूनियर और जूनियर ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें कोच आकाश स्वर्णकार और रोहित राय के साथ गिरिडीह से 9 खिलाडडियों ने भाग लिया था। बताया कि बालिका सब-जूनियर वर्ग के क्योरोगी इवेंट में खेलते हुए नव्या सिंह और काव्या सिंह स्वर्ण पदक जितने में कामयाब रही। वही तानसी तानी ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। वहीं सब जूनियर बालक वर्ग में सुभम यादव ने स्वर्ण पदक और ओमकार वर्मा रजत पदक अपने नाम किया तथा जूनियर वर्ग के क्योरोगी और पूमसे दोनों इवेंट में नयन भटाचार्य ने अपने नाम दो स्वर्ण पदक करने में कामयाब रहे। बताया की इस प्रतियोगियता में स्वर्ण पदक जितने वाले सभी खिलाड़ी अपना स्थान झारखंड ताईक्वांडो में बनाने में कामयाब हुए है और आगामी माह में होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड की ओर से खेलेंगे।

खिलाड़ियों संघ के संरक्षक निर्भय शाहाबादी, अध्यक्ष सुमीर शर्मा, महासचिव अमित स्वर्णकार, एवं आकाश कुमार, प्रसून सिंह, शशिकांत विश्वकर्मा, ज्योति कुमार, मनोहर वर्मा, राजकुमार, पंकज कुमार इत्यादि अभी विजेता खिलाड़ियों और कोच आकाश स्वर्णकार तथा रोहित राय सहित अन्य सदस्यों ने शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons