LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

चंदौरी पंचायत भवन में मना भाजपा का 41वां स्थापना दिवस

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के चंदौरी पंचायत भवन में भरतीय जनता पार्टी का 41वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस के मौके पर चंदौरी मंडल अध्यक्ष रविन्द्र पण्डित, मंडल प्रभारी संजीत राम और सांसद प्रतिनिधि सुनील साव ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय और श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। चंदौरी मंडल अध्यक्ष रबिन्द्र पण्डित ने कहा की भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ी राजनीतिक संगठन है। देश की सत्तारुढ पार्टी बीजेपी का गठन अस्सी के दशक की शुरुआत में हुआ था। लेकिन अब ये देश की सबसे मजबूत ओर सबसे ज्यादा सदस्यों वाली पार्टी बन चुकी है। यहाँ तक पहुचाने का श्रेय कई कार्यकर्ताओं एवं नेताआंे को जाता है। इस स्थापना दिवस को सफल बनाने में राजू साव, किशन यादव, पुर्णचंद गुप्ता, विकाश कुमार, बिनोद बरनवाल, विनय पण्डित समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons