LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

झारखण्ड राज्य मैत्री कर्मचारी संघ का तृतीय राज्य सम्मेलन संपन्न

गिरिडीह। झारखण्ड राज्य मैत्री कर्मचारी संघ का तृतीय राज्य सम्मेलन बुधवार को कोलडीहा स्थित किरण पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार महतो व संचालन ने किया। इस दौरान संघ के मुख्य संरक्षक सह राष्ट्रीय संगठन सचिव एनओसीजीई अशोक कुमार सिंह उपस्थित थे। सम्मेलन के दौरान अपनी मांगों के समर्थन में राज्य स्तर पर कमिटी गठन का निर्णय लिया गया। साथ ही आंदोलन की रूपरेखा तैयारी की गई। वहीं टैगिंग व टीकाकरण के लिए दी जाने वाली राशि को पांच रूपए से बढ़ाकर 15 रूपए करने की मांग की गई। पदाधिकारियों ने पशुगणना एवं टीकाकरण के बकाए राशि के भूगता की मांग भी सरकार से की।

पशुओं की सेवा करने वाले मैत्री कर्मचारी सौभाग्यशाली

सम्मेलन को संबोधित करते हुए संघ के मुख्य संरक्षक सह राष्ट्रीय संगठन सचिव एनओसीजीई अशोक कुमार सिंह ने कहा कि देश एवं राज्य में पशु एवं पशुपालन के अति गंभीर समस्याओं के बीच राज्य सरकार ने समस्याओं के निदान के लिए मैत्री कर्मचारियों पर गुरूतर जिम्मेवारी सौंपी है। कहा कि पशुओं की सेवा देने वाले मैत्री कर्मचारी सौभाग्यशाली हैं। सरकार की भी जिम्मेवारी है कि ऐसे कर्मचारियों के लिए उचित मानदेय व सुविधा का ध्यान रखे।

इन्होने लिया हिस्सा

मौके पर दिलेश्वर प्रसाद, बिहारी लाल हांसदा, प्रेमचंद राय, बिरेन्द्र कुमार, बिनोद शर्मा, बिजय राम, जितेन्द्र टुडू, रूपलाल महतो, रघुनंदन विश्वकर्मा समेत हजारीबाग, दुमका, बोकारो, देवघर, गिरिडीह, साहेबगंज, रांची, रामगढ़, कोडरमा, जमशेदपुर, चतरा व अन्य जिलों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons