LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

गिरिडीह में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती

गिरिडीह। जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती शुक्रवार को भाजपा के पार्टी कार्यालय में मनाई गई। जिला कमिटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महादेव दूबे ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, जयप्रकाश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि दी।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी वेबनार के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि एक एक कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही एक बड़ी पार्टी का निर्माण होता है। भाजपा के हरेक कार्यकर्ता पार्टी के प्रति समर्पित हैं। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री के काम से देश के 130 करोड़ जनता खुश हैं। विपक्षी का काम विरोध करना ही होता है, कार्यकर्ता इससे विचलित नहीं हों। कार्यक्रम को अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

ये थे मौजूद

जयंती कार्यक्रम में संदीप डंगाईच, विनय सिंह, संजीत सिंह पप्पू, संजीव सिंह गुडडू, संजू देवी, हरमिंदर सिंह बग्गा, मोतीलाल उपाध्याय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons