Newsझारखण्ड

दुसरी शादी की जानकारी मिलने के बाद मुंबई के बैंक की सहायक प्रबंधक विवाहिता पहुंची अपने ससुराल तिसरी, पति और सास ने घर में घुसने पर किया मना

पीड़िता ने तिसरी थाना में पति और ससुराल वालों के खिलाफ दी आवेदन, पुलिस जुटी जांच में
गिरिडीहः
पति की दुसरी शादी की जानकारी मिलने के बाद मुंबई के एक बैंक में सहायक प्रबंधक पद पर कार्यरत विवाहिता खुशी समीर अंसारी अपनी मां शांहजहां खातून के साथ अपने पति के घर गिरिडीह के तिसरी के लोकायनयनपुर पहुंची। और रविवार दोपहर खूब हंगामा की। ससुराल में सास द्वारा घुसने का विरोध किए जाने पर खुशी समीर अंसारी ने इस दौरान पति और सास दोनों को जमकर खरीखोटी सुनाई। इसके बाद पीड़िता व उसकी मां तिसरी थाना पहुंच कर पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराई। थाना को दिए आवेदन में पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि साल 2007 में उसकी शादी तिसरी के लाोकायनयनपुर के समीर अंसारी के साथ हुआ था। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुंबई के एक बैंक में वह सहायक प्रबंधक कार्यरत है। जबकि उसके पति समीर अंसारी मुंबई में एयर कंडीशनर की मरम्मति का काम करते थे। एसी रिपेयरिंग के क्रम में खुशी और समीर की पहचान मुंबई में होने के बाद दोनों ने शादी कर लिया। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि हर माह बैंक से मिलने वाले वेतन को उसके पति उसे मांग मुंबई में कारोबार करने के नाम पर मांग लिया करते थे। यही नही उसका देवर भी जब मुंबई आता, तो वह भी पैसे की मांग किया करता था। इसी बीच उसके पिता ने उनदोनों के रहने के लिए मुंबई के बोरवेल में एक मकान खरीद दिया था। जहां वे दोनों रहने लगी। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि पति से पैसे को लेकर लगातार किचकिच होने लगा।
इन झगड़ो के बीच पीड़िता तीन बार गर्भवती हुई। लेकिन पति समीर ने खुशी को दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। चाौथी बार गर्भवती होने के बाद मां ने दवा खाने से मना कर दी। लिहाजा, साल 2011 में खुशी को एक बेटी हुई। बेटी होने के बाद भी पति पैसों की मांग करते हुए उसे विवाद करते रहे। इसे परेशान हो कर खुशी ने बोरवेल के कोर्ट में साल 2019 में घरेलू विवाद का केस दर्ज कराई। कोर्ट में केस होने के बाद वह घर से निकले, लेकिन दुबारा नहीं लौटे। फोन करने पर पति ने खुशी को बताया कि वह तिसरी लौट आया है। वहीं कुछ दिनों बाद जानकारी मिली कि उसके पति ने बगैर उसे तलाल लिए तिसरी के लोकायनयनपुर में दुसरी शादी कर ली है। जानकारी मिलने के बाद वह तीन दिन पहले ससुराल पहुंची। लेकिन पति और सास ने घर में घुसने से मना कर दिया।
फोटो केप्सन गिरिडीहः 1 में मां के साथ तिसरी पहुंची मुंबई की विवाहिता
रिपोर्टः मनोज कुमार पिंटू

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons