तिसरी में तालाब में डुबने से 60 वर्षिय सोना राय की मौत
- श्मशान से आने के बाद तालाब नहाने गया था सोना राय
गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के खटपोंक गांव के 60 वर्षीय सोना राय की मौत तालाब में डूबने से हो गई। शनिवार को वृद्ध महिला के शव को जलाने के बाद तालाब में नहाने गए थे। उसके बाद से वे वापस नही लौटे थे। घरवाले शनिवार रात को सोना राय के घर नही लौटने पर खोजबीन की थी, लेकिन उनका पता नही चला। वहीं रविवार की सुबह ग्रामीणों ने तालाब सोना राय के शव को देखा उसके बाद उसे बाहर निकाला।
बताया जाता है कि खटपोंक गांव में वृद्ध महिला की शव की अंतिम संस्कार करने के बाद सभी लोग शनिवार शाम को नदी नहाने चले गए। सोना राय भी नदी में नहाने के बाद घर आए थे। बहु उर्मिला देवी ने बताया कि घर में सरसो को जलाने के बाद पुनः नहाने चले गए। शनिवार देर रात तक घर नही लोटे तो नदी और आस पास में खोजबीन करने लगे। सुबह को शौच के लिए ग्रामीण तालाब की ओर गए तो देखा की तालाब किनारे कुल्हाड़ी और कपड़ा रखा हुआ है। ग्रामीणों ने तालाब से सोना राय का शव बरामद कर निकाला गया।
समाजसेवी मदन यादव ने कहा कि मृतक सोना राय के घर की आर्थिक स्थिति दयनीय है। मृतक की पत्नी पार्वती देवी खपरैल घर में खटिया में पड़ी रो रोकर बुरा हाल है। इधर ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।