यूथ नेटवर्क ने किया जीसी-26 लांच, गिरिडीह के छठ घाटों में चलाया गया सफाई अभियान, किया गया वृक्षारोपण
गिरिडीहः
झारखंड यूथ नेटवर्क के तत्वाधान में शुक्रवार को गिरिडीह वन प्रमंडल कार्यालय में जीसी-26 लांच किया गया। डीएफओ अंकित कुमार और अभिव्यक्ति फांउडेशन के सदस्यों ने संयुक्त रुप से इस दौरान जीसी-26 लांच किया। यूथ फांउडेशन के बच्चों को जलवायु परिवर्तन की कई जानकारी दी गई। और बताया कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। असमय बारिश और गर्मी के कारण लोगों को स्वास्थ से जुड़ी परेशानी हो रही है। तो पर्यावरण का संतुलन भी बिगड़ रहा है। मौके पर यूथ फांउडेशन की और से शहर के महिला कॉलेज में वृक्षारोपण किया गया। जामुन, आम, केला समेत कई फलदार और छायादार वृक्ष लगाएं गए। पर्यावरण संतुलन के लिए यूथ फांउडेशन के सदस्यों के साथ वृक्षारोपण किया गया। इधर यूथ फांउडेशन के सदस्यों के साथ बच्चों ने भी शहर के कई प्रमुख छह घाटों में सफाई अभियान चलाया। और छठ घाटों में फैले गंदगी को साफ किया। कूड़ के ढेर हटाएं गए। तो अन्यूज्ड समानों को छठ घाटों से हटाया गया। इस दौरान कार्यक्रम में रुपम रॉय, शंकर लाल राणा, श्रीतामा पॉल, संतोष कुमार, संजय उपाध्याय, दीपक कुमार समेत अलग-अलग स्वयं सेवी संस्था के सदस्य मौजूद थे।