LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को भाजपाईयों ने बताया फ्लॉप

  • सिर्फ जनता को ठगने का हो रहा है काम

गिरिडीह। तिसरी भाजपा चंदौरी मंडल अध्यक्ष रविन्द्र पंडित और सांसद प्रतिनिधि सुनील साव ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि झारखंड सरकार द्वारा प्रत्येक पंचायत में आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिससे भोले भाले ग्रामीणों व लोगों को ठेंगा दिखाने का काम कर रही है। इसके पूर्व भी सरकार आपके द्वार लगातार हर पंचायतों में शिविर लगाने का काम किया। लेकिन सफल साबित नही हुई। आवेदन जो दिया गया वह कंप्यूटर या रजिस्टर में सूची बनकर अलमारी में सजने व सजाने का काम हुआ। झारखंड सरकार केवल टाइम पास कर रही है।

कहा कि झारखंड वासियों के साथ केवल छलने का काम हो रहा है। भाजपा सांसद प्रतिनिधि सुनील साव ने कहा कि तिसरी प्रखंड में सरकार आपके द्वार शिविर लगाया जा रहा है। जिसमें सबंधित अधिकारी व कर्मचारी पिकनिक मना रहे है। कार्तिक माह चल रहा है जिसमे लहसुन, प्याज तक नही खाते लेकिन सरकार आपके द्वार के बहाने मांसाहारी व शाकाहारी दोनों व्यंजन का भोजन बना कर परोसा जा रहा है। जिसे भाजपा कभी बर्दास्त नही करेगी।

Please follow and like us:
Hide Buttons