LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

जिले के कई प्रखंडो में आप का ऑक्सीजन जाँच अभियान जारी

बच्चों और बुजुर्गो को विशेष रूप से किया जा रहा है जागरूक: शर्मा

गिरिडीह। आम आदमी पार्टी द्वारा गिरिडीह जिले के विभिन्न प्रखंडों में ऑक्सीजन जाँच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोगों के ऑक्सीजन लेवल और पल्स रेट की जाँच की जा रही है। उक्त जानकारी आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक कृष्ण मुरारी शर्मा ने शनिवार को दी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के वोलंेटियर घर-घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहे हैं। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गो को विशेष रूप से जागरूक किया जा रहा है और घर के मुखिया को इनका विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। श्री शर्मा ने कहा कि जरूरत पड़ने पर जगह-जगह कैम्प भी लगाया जा रहा है। गावाँ, तिसरी, जमुआ, देवरी, गिरिडीह, पीरटांड़ सहित कई प्रखंडों में इसका लाभ लोगों को मिल रहा है।

गावां और तिसरी में दो दो टीम कर रहे है कार्य

धनवार विधानसभा प्रभारी सागर कुमार चैधरी ने कहा कि गावां में दो टीम और तिसरी में दो टीम क्रमशः पंकज यादव और अरूण कुमार के नेतृत्व में आॅक्सीजन जांच अभियान चलाया जा रहा है। सैंकड़ों लोगों का ऑक्सीजन लेवल और पल्स रेट की जाँच की जा चुकी है। जाँच टीम में धनवार विधानसभा के युवा नेता हर्षवर्धन सिसोदिया, बादीडीह पंचायत के मुकेश चैधरी, श्रीराम शर्मा, अनन्त कुमार, सुरेन्द्र मिस्त्री, अर्जुन सोरेन, कैलाश यादव, कुंज बिहारी चैधरी सहित कई लोग शामिल थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons