LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

जमीन विवाद को लेकर सरिया में वृद्ध महिला पर युवक ने चलाई गोली, भागकर महिला ने बचाई जान

  • पति से अलग रहती है वृद्ध महिला अन्नु देवी, पति पर लगाया साजिश का आरोप

गिरिडीह। सरिया थाना इलाके के केशवरी गांव में वृद्ध महिला अनु देवी पर मंगलवार की देर शाम एक युवक ने गोली फायरिंग करते हुए हत्या करने का प्रयास किया। हालंाकि इस घटना में महिला अनु देवी बाल बाल बच गई। गोली की आवाज सुनकर काफी संख्या में स्थानीय लोग अनु देवी के घर जमा हो गए। इस बीच घटना की जानकारी सरिया थाना पुलिस को दी गई। गोली फायरिंग करने वाले युवक का पहचान छोटकी सरिया निवासी राहुल दास के रूप में की गई। वहीं मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा है।

बताया जाता है कि मंगलवार की देर शाम करीब नौ बजे अनु देवी अपने घर के आंगन में घर का काम निपटा रही थी। इसी दौरान आरोपी राहुल दास उसके घर पहुंचा, और महिला अनु देवी को उसके गांव केशवारी की जमीन को उसे और अन्य लोगों को नही देने पर जान से मारने की धमकी देकर गोली फायरिंग कर दिया। फायरिंग होते ही महिला घर के भीतर घुस गई। जबकि युवक फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महिला के घर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। शुरुवाती जांच में यह भी बात सामने आया की अनु देवी केशवरी गांव के घर में अकेली रहती है। पति से विवाद के कारण दोनांे अलग रहते है। जबकि उसके तीनों बच्चो में एक मुंबई में रहकर नौकरी करता है तो दूसरा भी बाहर ही है। वैसे महिला अनु देवी ने पुलिस के पूछताछ में अपने पति रामजी पासवान पर ही साजिश कर राहुल से गोली चलाने का आरोप लगाई है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons