LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

बाइक सवार युवक ने वृद्ध को मारी टक्कर

  • तीन व्यक्ति हुए गंभीर रूप से घायल

गिरिडीह। गावां थाना क्षेत्र के गणपतबागी में बुधवार की शाम एक बाइक सवार युवक ने सड़क पर जा रहे एक 65 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति को टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक सवार दो युवक और एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद 108 के माध्यम से तीनों घायलों को गावां सीएचसी लाया गया है। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सिटी स्कैन के लिए डॉक्टर हबीबुल्लाह खान ने तीनों घायलों को रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार तिसरी घुटवारिया निवासी दीपक कुमार उम्र 30 वर्ष पिता नारायण रविदास और मुकेश कुमार उम्र 25 वर्ष पिता सुखदेव तुरी होंडा बाइक पर सवार होकर गावां बाजार से अपने घर जा रहे थे। उसी दौरान गावां तिसरी मुख्य पथ गणपतबागी गांव में गणपतबागी निवासी 65 वर्षीय जलधर यादव को टक्कर मार दिया। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons