LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहजम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

कैग के जरिए आयुष्मान और भारतमाला समेत अन्य प्रोजेक्ट और योजनाओं में हुए घोटाले के खुलासे पर अब क्या कहेगें पीएम मोदीः कांग्रेस

गिरिडीहः
राष्ट्रीय महालेखाकार नियंत्रक कैग द्वारा कई बड़े प्रोजेक्टों और योजनाओं में हुए घोटाले के खुलासे ने मोदी सरकार पर हमला करने का कांग्रेस को पूरा मौका दिया है। शुक्रवार को ही प्रर्देश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शाहजादा अनवर गिरिडीह पहुंचे। और गिरिडीह के कांग्रेस अध्यक्ष धनजंय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ प्रेसवार्ता किया। प्रेसवार्ता के दौरान प्रर्देश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शाहजादा अनवर ने कहा कि पिछले नौ सालों से खुद को साफ-सुथरा बताने वाले मोदी सरकार के कार्यकाल में करोड़ो का घोटाला हो चुका है। क्योंकि जिन बड़े प्रोजेक्ट और योजनाओं मंे घोटाला हुआ, उसका खुलासा भारत सरकार की संवैधानिक संस्था कैग ने संसद में दिए एक रिपोर्ट के सहारे किया है। प्रेसवार्ता के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष अनवर ने कहा कि कैग के रिपोर्ट में ही भारतमाला प्रोजेक्ट में हुए सौ प्रतिशत फर्जीवाड़े की पोल खुली है। क्योंकि भारतामाला प्रोजेक्ट के तहत 5 लाख 35 हजार करोड़ के लागत से 34 हजार 800 किमी सड़क निर्माण के लिए फंड स्वीकृत किया गया। लेकिन ठेका सिर्फ 26 हजार 316 किमी राजमार्गो के निर्माण का दिया गया। एक तरफ कैग ने भारतमाला प्रोजेक्ट में हुए करोड़ो के गड़बड़ी का खुलासा किया है। इसी तरह पीएम मोदी द्वारा शुरु किए गए आयुष्मान भारत योजना में कैग ने जो गड़बड़ी का खुलासा किया है। वो चौंकाने वाला है। क्योंकि सिर्फ एक ही नंबर का इस्तेमाल कर साढ़े सात लाख लाभार्थियों को आयुष्मान योजना का फर्जी तरीके से फायदा पहुंचाया गया। प्रेसवार्ता के क्रम में कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि इसी तरह कैग में टोल के नाम राजस्व में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। प्रेसवार्ता के क्रम में कार्यकारी अध्यक्ष पीएम मोदी पर सवाल दागते हुए कहा कि क्या इतने घोटालों के बाद भी पीएम चुप रहेगें, या जवाब देगें। क्योंकि एक वक्त इसी कैग के हवाले से भाजपा यूपीए सरकार पर हमलावर रही। इधर प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेता नरेश वर्मा, राजेश तूरी, सद्दाम हुसैन समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद थे। प्रेसवार्ता मंे ही प्रर्देश कार्यकारी अध्यक्ष के दो साल के कार्यकाल होने पर गिरिडीह के कांग्रेस नेताओं ने प्रर्देश कार्यकारी अध्यक्ष को बुके देकर सम्मान किया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons