विहिप की बैठक में वार्ड कमिटी का हुआ गठन
- कृष्णा कुमार सिन्हा बने वार्ड एक के अध्यक्ष
गिरिडीह। विश्व हिंदू परिषद की एक बैठक पचम्बा के दुर्गा स्थान परिसर में विद्यार्थी प्रमुख पवन कंधवे की अध्यक्षता में हुई। विहिप के नगर अध्यक्ष रविन्द्र स्वर्णकार की उपस्थिति में हुए बैठक में मुख्य रूप से वार्ड कमिटी के गठन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसहमति से वार्ड नंबर एक में कमिटी का गठन करते हुए कृष्णा कुमार सिन्हा को वार्ड अध्यक्ष व सुरज कुमार यादव को महामंत्री, नारायण साव व नीरज यादव को सहमंत्री चुना गया। बैठक में काफी संख्या में विहिप के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Please follow and like us: