उत्क्रमित उच्च विद्यालय खिजुरी पहुंचे डीएसई, मध्याहन भोजन व छात्रवृति में पाई अनियमितता
- कार्य प्रणाली में सूधार की दी चेतावनी
गिरिडीह। तिसरी प्रखंड अंतर्गत खिजुरी पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय खिजुरी में सोमवार को डीएसई विनय कुमार निरीक्षण के लिए पहुंचे और मध्याह्न भोजन की जांच की गई। दिन सोमवार के मीनू के अनुसार भोजन में अंडा और फल दिया जाना था। जिसमें बच्चो ने बताया कि सिर्फ फल दिया गया है। प्रतिदिन भोजन तैयार होने के उपरांत भोजन को चख कर चखना पंजी में अंकित किया जाता है। भोजन में नमक कम था अधिक था भोजन स्वादिष्ट था या नहीं उसे अंकित किया जाना था परंतु दो वर्षाे से चखना पंजी को संघारित नही किया गया पंजी खाली पाया गया।
इस दौरान डीएसई ने छात्रों के बीच छात्रवृति के पैसा वितरण किया गया या नही के संबंध में पुछे जाने पर प्रधानाध्यापक मो0 हैदर अली ने सही जवाब नही मिल सका। जिससे डीएसई विनय कुमार ने प्रधानाध्यापक के उपर भड़क उठे और कहा चखना पंजी में प्रतिदिन भोजन का विवरण और स्वाद अंकित होना अनिवार्य है। स्कूल के छात्रों को मीनू के अनुसार प्रतिदिन भोजन दिया जाना चाहिए। छात्रवृति किसे और कितना वितरण किया इसका रिकॉर्ड तैयार रहना चाहिए 15 दिन बाद फिर से जांच किया जायेगा। इधर जांच की सूचना से तिसरी प्रखंड के विभिन्न विद्यालय के शिक्षकों में हड़कंप मची हुई है।