LatestNewsकोडरमागिरिडीहझारखण्ड

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर तैयारी जोरों पर

  • 19 अगस्त को गिरिडीह पहुंचेगी केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी: मुकेश जालान
  • यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश पदाधिकारी कर रहें है स्थानीय नेताओं के साथ बैठक

गिरिडीह। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर गिरिडीह में भी जोर शोर से तैयारी की जा रही है। इस बाबत जानकारी देते हुए भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष मुकेश जालान ने बताया कि 16 अगस्त से 19 अगस्त तक आयोजित केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी की जन आशीर्वाद यात्रा 19 अगस्त को गिरिडीह में ही समाप्त होगी। बताया कि जन आर्शीवाद यात्रा की शुरूआत 16 अगस्त को कोडरमा सांसद आवास से निकलेगी और कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, धदबाद होते हुए 19 अगस्त को गिरिडीह पहुंचेगी। 19 अगस्त को यात्रा के माध्यम से केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी गिरिडीह के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करेंगी।


बताया कि जन आर्शीवाद यात्रा को सफल बनाने को लेकर पार्टी के प्रदेश महामंत्री प्रो. आदित्य साहू व प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डु सहित अन्य पदाधिकारी शनिवार को गिरिडीह के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश देने का कार्य किये है। कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कमिटी के साथ साथ नगर कमिटी व प्रखंड कमिटी पूरे उत्साह के साथ कार्य कर रहे है। कहा कि यह कार्यक्रम अपने आप में एक एतिहासिक कार्यक्रम होगा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons